राशिफल

मेष और सिंह राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, राशिफल 24 फरवरी 2024..

मेष और सिंह राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, राशिफल 24 फरवरी 2024..

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

मेष- आपको आज संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपनी बुद्धिमत्ता से काफी कुछ पा सकते हैं। किसी मित्र की ओर से कोई निवेश संबंधी योजना सुनने को मिल सकती हैं। कला व कौशल में सुधार आएगा और आपका मनोबल चरम पर रहेगा। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से आप परेशान रहेंगे।

वृष- आज अपने आवश्यक काम को समय रहते पूरा करने का प्रयास करें। पारिवारिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल ना करें। किसी भूमि व वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। निजी मामलों में आप अपने माता-पिता की सलाह से आगे बढ़ें। भौतिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको आज जीवनसाथी की खुशी का ख्याल रखना होगा। आप अपने अनावश्यक खर्च को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके कारण आप अपने संचार धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे।

मिथुन- कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व बहनों की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी सुनने को मिल सकती है। बंधुत्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको यदि कोई शुभ सूचना मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। सामाजिक विषयों में आपकी खूब रुचि रहेगी। आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। तभी आप अपने काफी कामों को समय से निपटा पाएंगे।

कर्क- गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी से संबंध पहले से बेहतर रहेंगे। आप सबके हित की बात करेंगे। संतान को संस्कारों व परंपराओं का ज्ञान देंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। कारोबार में तेजी आएगी। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना मिल सकती है। घर परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। आपको छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

सिंह- आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने कामों में नि:संकोच आगे बढ़ेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति पहले से बेहतर होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। अन्यथा आपको लड़ाई झगड़ा हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

कन्या- आज आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा कर सकते हैं। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। दान धर्म के कार्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है। आपको अपने किसी पुराने निर्णय को लेकर पछतावा होगा। आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। नौकरी में आप अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां मे हां ना मिलाएं।

तुला- व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपको एक से अधिक स्त्रोतो से आय मिलेगी। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने कामो के प्रयासों में तेजी रखनी होगी। विभिन्न योजनाओं पर आपका पूरा फोकस रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए शासन व प्रशासन के मामलों में बेहतर रहेगा। सभी का सहयोग आप पर बना रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। आपको अपने व्यवसाय की योजनाओं पर पूरा फोकस करना होगा, तभी उनसे आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। संतान से आप कोई वादे को पूरा करेंगे, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है। आप अपने घर के लिए सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं

धनु- मित्रों के साथ आप आज किसी मनोरंजन की यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आध्यात्मिक कार्य के प्रति आपकी रुचि रहेगी। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलने से आपके काफी काम आसानी से पूरे हो सकेंगे। आपको किसी अजनबी की बातों में आने से बचना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो बाद में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है।

मकर- आज नवीन प्रयासों में आप आगे रहेंगे। जरूरी काम को आप प्राथमिकता दें, तभी वह पूरे होंगे। बड़ों से आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने खान-पान में सात्विक भोजन लें। दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करें। आप अपने परिजनों की सलाह से आगे बढ़ेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिन्हें आप मिल बैठकर सुलझाए, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

कुंभ- साझेदारी में आपको किसी काम को करने से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। स्थायित्व की भावनाओं को बल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां का बोझ अधिक रहेगा। आपको सभी लोगों का साथ मिलने से आप अपने कामों का आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे।

मीन- आज का दिन आपके लिए मेहनत व लग्न से काम करने के लिए रहेगा। अपने महत्वपूर्ण काम को करने में ढील देने से बचे और किसी की कही सुनी बातों में ना आएं। राजनीति में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप कोई महत्वपूर्ण कार्य बिना लिखा पढ़ी के न करें,अन्यथा आपको समस्या आ सकती है। आज किसी भी कहीं सुनी बात पर धैर्य बनाकर रखना होगा। परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top