राशिफल

नौकरी और बिजनेस में आज इन 5 राशि के लोगों को मिलेंगे शुभ समाचार, राशिफल 10 फरवरी 2022..

नौकरी और बिजनेस में आज इन 5 राशि के लोगों को मिलेंगे शुभ समाचार, राशिफल 10 फरवरी 2022..

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

 

मेष- आज प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपको कुछ बेवजह के खर्चो के कारण परेशानी होगी और आपकी आर्थिक स्थिति डगमगाएंगी, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। पॉलिटिक्स में उन्नति होगी।

वृष- कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन खरीदने का मन बनेगा। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे।

मिथुन- आज का दिन धार्मिक कार्यों का है। छात्र करियर में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज अपने किसी मित्र के द्वारा कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क- राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। पिताजी के साथ संबंधों में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो दूर होगा।

सिंह- शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। टीचिंग व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। आज आपको तले हुए भोजन को खाने से बचना बेहतर रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सतर्क रहने की आवश्‍यकता है।

कन्या- आज छात्र कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। आज व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार के छोटे बच्चे भी आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिसे पूरा करना होगा।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में भी उन्नति है। आज का दिन नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों ने यदि अभी तक किसी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, तो वह आज कर सकते हैं।

वृश्चिक- संतान की उन्नति को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने किसी सहयोगी से अपनी शिक्षा में आ रही समस्या का समाधान मिल सकता है।

धनु- आज प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। रुके धन का आगमन होगा।

मकर- आज व्यवसाय व जॉब के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज आपको किसी पर भी भरोसा नहीं करना है, क्योंकि आपका कोई अपना भरोसा तोड़ सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव होगा। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

कुम्भ- आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको जो चिंताएं थी, वह समाप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी।

मीन- पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। जॉब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन संभव है। यदि आपको कोई मानसिक तनाव है, तो आप उसे योग व ध्यान से भी दूर कर सकते हैं। आज आप अपने किसी मित्र से कुछ धन उधार ले सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top