देश/ विदेश

आज इन पांच राशि के लोगों के लिए हैं धन लाभ के संकेत..

आज इन पांच राशि के लोगों के लिए हैं धन लाभ के संकेत..

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

 

मेष- आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार में मिलने वाले लाभ से खुश नजर आएंगे, लेकिन आपके परिवार के बढ़ते हुए खर्चे भी आपकी परेशानी का कारण हो सकते हैं, इसलिए आपको उन्हें कम करने की कोशिश करनी होगी। आज आप अपने बिजनेस की कुछ नई योजनाओं को लॉन्च करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपके जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

वृष- आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपका धार्मिक आयोजनों में भी मन लगेगा और आप उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिसके प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आज घर परिवार में आपको किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है, लेकिन उसमें भी आपको चुप रहना ही बेहतर होगा।

 

मिथुन- आज का दिन आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन  रहेगा। आज आपके दिमाग में कुछ व्यवसाय संबंधी योजनाएं आएंगी, लेकिन आपने यदि उन योजनाओं को किसी से शेयर किया, तो उनके पूरे होने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज आप अपनी संतान के लिए कुछ धन का निवेश भी करेंगे।

 

कर्क- आज का दिन सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, आज आपको सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज आप अपने अधूरे कामों को निपटाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आज आप परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति करने में व्यस्त रहेंगे। आज आपको अपने मन की सभी इच्छाओं को अपने जीवनसाथी से शेयर करना होगा ताकि वह उनके पूरा होने में आपका सहयोग दे सके। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

 

सिंह- आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप संतान की पढ़ाई से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। आज आपके शत्रु आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपका यदि अपने आस पड़ोस में किसी से कोई वाद-विवाद पनपे, तो आपको उसमें पढ़ने से बचना होगा।

 

कन्या- आज का दिन आपके लिए थोडी परेशानी भरा रहेगा। आज आपके घर परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उनको पहले से कोई कष्ट है, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

 

तुला- आज यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लंबित पड़ा हुआ है, तो आज वह भी पूरा हो सकता है। नौकरी से जुड़े जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह आज अपने किसी मित्र से मदद मांग सकते हैं। जमीन जायदाद के मामले में आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी बहसबाजी मे पडने से बचना होगा। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

 

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके सामने कई लाभ के अवसर आएंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी आप उनसे लाभ ले पाएंगे। यदि आज नौकरी कर रहे जातक अपने अधिकारियों के सामने कोई सुझाव रखेंगे, तो उसका स्वागत होगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी, जिसके कारण आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। विवाह योग्य यदि परिवार में कोई सदस्य है, तो आज उसके लिए कोई उत्तम प्रस्ताव आ सकता है।

 

धनु- आज का दिन आपको व्यापार के मामले में सावधानी व सतर्कता बरतनी होगी। यदि आपने बिजनेस में आज किसी पर भी आंख बंद कर कर भरोसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आज नौकरी कर रहे जातक यदि किसी नए कार्य को करने की सोचेंगे, तो वह उसमें सफल भी अवश्य होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, उसमें आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है।

 

मकर- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने रोजमर्रा के घरेलू कार्यो को निपटाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे और उसमें सफल भी अवश्य होंगे। आपकी संतान के विवाह से संबंधित यदि कोई समस्या आ रही है, तो आप उसे अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद से समाप्त कर सकते हैं। आज कई प्रकार के काम एक साथ आपके हाथ में आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती हैं, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।

 

कुंभ- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें और खानपान में सावधानी बरतें। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को चलाया है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आज आपने किसी निर्णय को जल्दबाजी में लिया, तो वह आपके लिए भविष्य में कोई बहुत बड़ा नुकसान करवा सकता है, इसलिए यदि कोई निर्णय ले, तो बहुत ही सोच विचार कर लें।

 

मीन- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आप यदि अपने व्यापार में जोखिम उठाएंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आज आपके सामने कोई परेशानी आए, तो आपको उसका धैर्य से समाधान खोजना होगा और अपनी वाणी में मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी आप सभी समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। आज सायंकाल के समय आप अपने किसी परिजन की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top