राशिफल

मेष और धनु समेत इन तीन राशि वालों के लिए रहेगा शानदार, राशिफल 1 मार्च 2024..

मेष और धनु समेत इन तीन राशि वालों के लिए रहेगा शानदार, राशिफल 1 मार्च 2024..

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

 

मेष– आपके लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप टीमवर्क के जरिए अपने कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको किसी काम को लेकर अति उत्साहित नहीं होना है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान देगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है।

वृष– आज का दिन आपके लिए अपने डेली रूटीन को बनाए रखने के लिए रहेगा। आप उसमें बदलाव न करें और यदि आपने किसी अजनबी पर अधिक भरोसा किया, तो वह आपके उसे भरोसे को तोड़ सकता है। आपको खर्चो के साथ-साथ अपने बचत पर भी ध्यान देना होगा, तभी आप अपने भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बना पाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आवश्यक मामले गति पकड़ेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन– आप आज अपने कारोबार में आगे बढ़ेंगे, लेकिन आपको अपने माता-पिता से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप अपनी आय और व्यय में बजट बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। मित्रों का साथ और समर्थन बढ़ेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। आपको लोगों की भावनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। शैक्षणिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपनी भावनाओं पर पूरा नियंत्रण बनाए रखें। किसी काम के चलते आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कर्क– आपको किसी वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर चले, नहीं तो समस्या हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर पूरा ध्यान दें और आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी। भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति होगी। आपको अपनी पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा। विदेश में रह रहे परिजन से आपको फोन कॉल के जरिए आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा।

सिंह– आपका कोई बड़ा लक्ष्य आज पूरा हो सकता है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। मेलजोल का दायरा भी बढ़ेगा। आपको एक के बाद एक सूचना सुनने को मिल सकती है। जन कल्याण के कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपने किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आए।

कन्या– आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। आपके यहां परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। सभी का सहयोग बना रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में आप सावधान रहें और आपको कोई मूल्यवान वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। परंपरागत कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी चीज के संरक्षण में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

तुला– आप आज किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी और आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको आवश्यक कामों में तेजी दिखानी होगी और और आर्थिक मामलों में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपके परिवार के सदस्यों में सामंजस्य बना रहेगा। आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपके ऊपर कामों का बोझ अधिक रहेगा।

वृश्चिक– आज के दिन आपको किसी कानूनी मामले में सावधान रहना होगा, नहीं तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। आप किसी के प्रलोभन में ना आएं। आप अति उत्साहित होकर कोई काम ना करें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है और किसी योजना में धन लगाने से पहले उसके नीति- नियमों पर पूरा ध्यान दें। यदि आपने जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

धनु– व्यावसायिक क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको शासन व प्रशासन के मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा और आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो उन्हें पूरा करने में समस्या सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों की पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।

मकर– आज सामाजिक योजनाओं को बल मिलेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है और आपकी पद पर प्रतिष्ठा बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में आपको जीत मिलेगी। आप अपने कामों में आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको विभिन्न गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

कुंभ– भाग्य के दृष्टिकोण से आज अच्छा रहने वाला है। आप सभी को जोड़कर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। निजी संबंधों में मधुरता आएगी। विभिन्न कार्यों में तेजी आएगी और आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसे आप तुरंत आगे ना बढाएं। आध्यात्मिक के कार्य की ओर अग्रसर रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को पकड़कर चलना होगा, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे।

मीन– आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य समस्याओं में लापरवाही दिखाने से बचना होगा, नहीं तो वह बाद में कोई बड़ी बीमारी बन सकती हैं। कामकाज को लेकर आप किसी से कोई बातचीत करें, तो उसमें स्पष्टता बनाए रखें और अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको परिवार के लोगों का पूरा समर्थन मिलेगा। आप इधर-उधर के कामों में ना पड़े और आप बिजनेस में कोई जोखिम न उठाएं, नहीं तो बाद में इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top