उत्तराखंड

हेली कंपनियों की मनमानी, तीर्थयात्रियों को नहीं पहुंचा रहे धाम..

हेली कंपनियों की मनमानी, तीर्थयात्रियों को नहीं पहुंचा रहे धाम..

उत्तराखंड : केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुरू तो की गयी है। लेकिन श्रद्धालु हवाई सेवा से केदारनाथ धाम नहीं जा पा रहे है। श्रद्धालुओं ने हेली कंपनियों पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि बुकिंग के बावजूद कंपनियां यात्रियों को केदारनाथ नहीं ले जा रही हैं। हेली कंपनी से बुकिंग कराए जाने के बावजूद श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ रहा हैं। और कुछ श्रद्धालु वह से बिना दर्शन के ही लौट रहे हैं। बिना दर्शन के लौटीं पूर्व राज्य मंत्री स्व. ज्ञान सिंह नेगी की बेटी ने भी हेली कंपनियों की लापरवाही पर आक्रोश जताया।

 

बताया कि वह गुप्तकाशी के निकट जाखधार हेलीपैड में तीन दिन तक केदारनाथ जाने का इंतजार करते रहे, लेकिन कंपनी रोज कोई न कोई बहाना बनाती रही। इस बीच हेली कंपनी ने किराया 6500 रुपये से बढ़ाकर 7750 कर दिया और उसी किराए का भुगतान करने का दबाव बनाया। जिसे देने के लिए अन्य यात्रियों की तरह उनकी भी मजबूरी बन गई थी। बावजूद इसके अखिर में उन्हें मना कर दिया गया। मजबूरन उन्हें बिना दर्शन करे लौटना पड़ा।

देवप्रयाग से शेखर भट्ट भी अपनी 81 वर्षीय दादी को हेलीकॉप्टर से केदार दर्शन के लिए ले गए थे। इसके लिए उन्होंने काफी पहले बुकिंग भी करवा दी थी। दो दिन के इंतजार के बाद बमुश्किल सुबह वह केदारनाथ पहुंचे।

 

वहीं आगरा के अशोक कुमार गोयल के अनुसार उन्हें हेली कंपनी ने उड़ान का जो नंबर दिया था, उसके बाद के कई नंबरों को केदारनाथ भेजा गया, लेकिन उन्हें इंतजार करवाते रहे। यात्रियों के अनुसार हेलीपैड में हेली कंपनियों की ओर से पानी, बाथरूम जैसी कोई सुविधा नहीं दी गई है। इसकी शिकायत नागरिक उड्डयन विभाग से की गई है।

केदारनाथ हवाई सेवा के टिकट बेचने में मनमानी की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इसके अलावा हेलीपैड में निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए हैं। कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार आरोप साबित होने पर प्रशासन संबंधित कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top