उत्तराखंड

 इन जिलों में आज भारी बारिश के आसार, बद्रीनाथ और यमुनोत्री हाईवे बंद..

 इन जिलों में आज भारी बारिश के आसार, बद्रीनाथ और यमुनोत्री हाईवे बंद..

राजधानी दून व आसपास के इलाकों में भी बारिश की संभावना..

 

उत्तराखंड: प्रदेश में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों भारी बारिश का दौर जारी है। जगह-जगह से भूस्खलन की खबरे भी सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना है, उनमें नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले शामिल हैं। यहां भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान है।

 

मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून व आसपास के इलाकों में तेज बौछारों के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

 

इस तरह अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से मुश्किल भरे रहने वाले हैं। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की बात करें तो चमोली जिले में बुधवार रात से बारिश हो रही है। यहां मलबा आने से बद्रीनाथ हाईवे पागलनाला, क्षेत्रपाल और कर्णप्रयाग में बंद हो गया है। मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। मसूरी में कल रात को बारिश हुई है। देहरादून के रायवाला में बारिश से धान की फसल खराब हो गई।

 

यहां गौहरीमाफी समेत कई गांवों में किसानों ने फसल काटने की शुरुआत कर दी थी, लेकिन देर रात हुई भारी बारिश के चलते फसल भीगकर खराब हो गई। बारिश की वजह से चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बद्रीनाथ हाईवे सहित दूसरे कई हाईवे और संपर्क मार्ग बाधित हैं। यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह भूस्खलन, मलबा, बोल्डर आने से बाधित हो रखा है। बारिश के कारण हाईवे खोलने में दिक्कत हो रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top