पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत नहीं लड़ेंगे चुनाव..
उत्तराखंड: पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत देहरादून लौट आए। सोमवार को कांग्रेस के प्रचार अभियान से जुड़ेंगे। चौबट्टाखाल से चुनाव लड़ने की चर्चाओं की खबरों को उन्होंने सिरे से खारिज किया। उनका कहना हैं कि वे चुनाव लड़ेंगे या पार्टी के लिए प्रचार संभालेंगे, इसका फैसला पार्टी को लेना है। उनके या बहु अनुकृति के टिकट पर फैसला पार्टी को करना है।
इसके साथ ही प्रचार अभियान से भी जुड़ेंगे। और वे पार्टी प्रत्याशियों के लिए खुलकर प्रचार करेंगे। कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए काम करेंगे। वे हर उस सीट पर प्रचार करेंगे, जहां उनका प्रभाव है। अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे कि कांग्रेस भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करे। उनका इस्तेमाल किस तरह किया जाना है, ये कांग्रेस पार्टी को तय करना है। कहा कि वे चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं।
सोशल मीडिया से नजर आए परेशान..
आपको बता दे कि हरक सिंह सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी खबरें चलने से परेशान नजर आए। कहा कि पहले इन सोशल मीडिया वालों ने उन्हें भाजपा से निकलवा दिया। कांग्रेस में जाने से पहले ही चला दिया कि मैं सोनिया गांधी से मिलने पहुंच गया हूं। जबकि उस समय तक मेरे मन में कांग्रेस ज्वाइन करने की कोई बात नहीं थी। इसके बाद चला दिया गया कि मैं वापस भाजपा में जा रहा हूं। इन खबरों को लेकर कांग्रेस नेताओं को समझाना पड़ा।