उत्तराखंड

गुप्तकाशी से केदारनाथ का किराया हुआ सस्ता..

गुप्तकाशी से केदारनाथ का किराया हुआ सस्ता..

हेलीपैड-टिकट काउंटर क्षेत्र होंगे हैक प्रूफ..

 

 

 

 

 

 

चारधाम यात्रा में गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा का किराया 10 रुपये सस्ता हुआ है। गुप्तकाशी से हेली सेवा के आने-जाने का किराया पिछले साल की तुलना में कम हुई है।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा का किराया 10 रुपये सस्ता हुआ है। गुप्तकाशी से हेली सेवा के आने-जाने का किराया पिछले साल की तुलना में कम हुई है। इस बार हेली सेवा से यात्रा करने वाले यात्रियों को दोनों तरफ का किराया 7740 रुपये देना पड़ेगा। जबकि फाटा से 780 रुपये और सिरसी से हेली सेवा के किराये में 818 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

गुप्तकाशी से केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने टेंडर खोले। जिसमे ट्रांस भारत और आर्यन एविएशन दोनों ने टेंडर भरा था। सरकार ने हेली सेवा के किराये को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने टेंडर में ऊपरी सीमा निर्धारित की थी। जिसमें हेली कंपनियों अपनी मनमर्जी से किराया न बढ़ा सके। हेली कंपनियों ने किराये के लिए ऊपरी सीमा तय करने पर टेंडर में आवेदन नहीं किया था।

 

चारधाम यात्रा के लिए https://www.tripsofindia.com/ यहां बुकिंग करें।

केदारनाथ हेली सेवा के लिए http://heliyatra.irctc.co.in यहां बुकिंग करें।

केदारनाथ यात्रा के लिए https://www.travelingkedarnath.com/  यहां बुकिंग करें।

 

गुप्तकाशी के लिए पहले एक ही कंपनी ने टेंडर भरा। परिणामस्वरूप यूकाडा ने दोबारा से आवेदन मांगे। शुक्रवार को टेंडर खोले गए। जिसमें गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा का किराया 7740 रुपये निर्धारित किया गया। यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर का कहना हैं कि गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए हेली सेवा के टेंडर में एल-1 में आने-जाने का किराया 7740 रुपये प्रति यात्री मिला है। अब तक फाटा, सिरसी और गुप्तकाशी से हेली सेवा के छह रूटों का आवंटन किया गया है। तीन रूटों पर कंपनियों से 27 मार्च तक दोबारा टेंडर मांगे गए हैं।

आईआरसीटीसी ने बुकिंग के लिए लांच की वेबसाइट..

आपको बता दे कि केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ने वेबसाइट लांच कर दी है। इसके लिएhttp://heliyatra.irctc.co.in का ट्रायल चल रहा है। हालांकि अभी हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू नहीं हुई है। अप्रैल के पहले सप्ताह तक टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

इस बार ये रहेगा हेली सेवा से आने-जाने का किराया..

धाम किराया                   प्रति यात्री   पूर्व किराया
गुप्तकाशी से केदारनाथ     7740       7750
फाटा से केदारनाथ            5500       4720
सिरसी से केदारनाथ         5498       4680

हेलीपैड व टिकट काउंटर क्षेत्र होंगे हैक प्रूफ’..

केदारनाथ में हेली टिकट में धोखाधड़ी रोकने के लिए कुछ योजनाएं शुरू की जाएंगी। फर्जी हेली टिकट बेचने वालों को रोकने के लिए हेलीपैड और टिकट काउंटर के आसपास के क्षेत्र को हैक-प्रूफ बनाया जाएगा। इसके तहत संबंधित अधिकारियों द्वारा स्वीकृति वेबसाइटों से ही टिकट की बुकिंग की जा सकेगी।जबकि अन्य वेबसाइट यहां काम नहीं करेंगी। यह बातें रुद्रप्रयाग पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल ने कहीं।

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल केएस नागन्याल ने शुक्रवार को रुद्रप्रयाग पहुंचने पर पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, कोतवाली सहित अन्य शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने यात्रा के बारे में कई जानकारियां दीं। उनका कहना हैं कि चारधाम यात्रा खासकर केदारनाथ यात्रा में रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक बेहतर यातायात व्यवस्था पर जोर दिया जाएगा। केदारनाथ यात्रा के दौरान हेलीपैड से लेकर कस्बों और शहरों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

इसके साथ ही हेलीपैड और टिकट काउंटर के आसपास के क्षेत्र को हैक-प्रूफ बनाया जाएगा ताकि फर्जी हेली टिकट बेचने वालों को रोका जा सके। उनका कहना हैं कि साइबर अपराध से बचने का एक ही उपाय है कि लोभ-लालच से बचें। यात्रा के दौरान पुलिस व्यवस्था को बढ़ाने के लिए मैदानी क्षेत्र के साथ-साथ कुमाऊं मंडल से पुलिस दल को बुलाया जाएगा। इसके लिए एक रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों को सकारात्मक ऊर्जा से काम करने के निर्देश भी दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top