उत्तराखंड

किरोड़ा की छात्राओं को बांटे सैनिटरी पैड..

किरोड़ा की छात्राओं को बांटे सैनिटरी पैड..

किरोड़ा की छात्राओं को बांटे सैनिटरी पैड…

रुद्रप्रयाग। गढ़वाल टैक ग्रुप मुक्तिबोध संस्था के सहयोग से राउमावि किरोडा में छात्राओं को सेनटरी पैड बांटे गए। साथ ही छात्राओं को विभिन्न जानकारियां भी दी गई। भविष्य में अन्य विद्यालयों में भी सेनेटरी पैडों के वितरण के अभियान चलाया जाएगा।

गुरूवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित उछोली के नेतृत्व में जखोली ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरोड़ा की छात्राओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया। साथ विद्यालय के छात्र छात्राओं को इस सम्बंध में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि लोगों को अपनी भ्रांतियों को तोड़कर खुलकर बात करने की आवश्यकता है।

 

बताया कि भविष्य में विभिन्न जिलों के अन्य विद्यालयों को चिन्हित कर वहां भी इस अभियान को चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह रावत, प्रधान नरेंद्र उछोली, पंकज उछोली, महेंद्र उछोली, दिगपाल उछोली, अनूप राणा, नवीन उछोली सहित विद्यालय के सभी अध्यापक व छात्र मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top