उत्तराखंड

भारी बारिश के चलते गंगोत्री नेशनल हाईवे 10 दिन में दूसरी बार बंद..

भारी बारिश के चलते गंगोत्री नेशनल हाईवे 10 दिन में दूसरी बार बंद..

उत्तराखंड: प्रदेश के कई पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी हैं। भारी बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है भूस्खलन के चलते गंगोत्री नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया हैं। यह उसी उत्तरकाशी जिले का नेशनल हाईवे हैं। जहां दो दिन पहले सोमवार को बादल फटने के कारण तबाही ​मची थी। मांडो गांव में तीन लोगों की मौत हुई थी और कई मकान भारी बारिश की चपेट में आ गए थे।

 

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह के ताज़ा ट्वीट में बताया गया कि उत्तरकाशी ज़िले के सूनागढ़ इलाके के पास भूस्खलन के चलते नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया है। इस साल भारी बारिश में गंगोत्री नेशनल हाईवे का अवरुद्ध हो जाना एक समस्या बन चुका है। इससे पहले 12 जुलाई को भी यह हाईवे इसी कारण से बंद हो गया था। हालांकि तब यह भूस्खलन दाबरानी क्षेत्र में हुआ था। एक हफ्ते पहले हुए इस भूस्खलन के चलते करीब आधा दर्जन गांव मुख्यालय से कट गए थे। हालांकि आठ से दस घंटों के राहत कार्य के बाद इस हाईवे को तब खोला जा सका था। बीते सोमवार को भी पहाड़ी ज़िलों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद 250 सड़कें बंद हो गई थीं, जिनमें से कई सड़कें अब तक नहीं खुल सकी हैं।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top