देश/ विदेश

पति को बंधक बना कर पत्नी संग किया सामूहिक दुष्कर्म..

पति को बंधक बना कर पत्नी संग किया सामूहिक दुष्कर्म..

देश-विदेश:  झारखंड के दुमका जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 बच्चों की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घिनौनी वारदात को 17 लोगों ने अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने महिला के पति को बंधक बना लिया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही, आरोपियों को तलाशा जा रहा है।

बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर कहा, यह झारखंड सरकार की भी गलती है। कानून बनाए जाते हैं और उन्हें सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। दोषियों को दोषी ठहराया जाना चाहिए और पीड़िता को न्याय दिया जाना चाहिए।

 

 

दुमका सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसका संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष ने झारखंड डीजीपी को लिखा कि यौन उत्पीड़न के मामलों में दो महीने में जांच पूरी करने के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। एनसीडब्ल्यू मामले में विस्तृत कार्रवाई की रिपोर्ट भी चाहता है।

साप्ताहिक बाजार से लौटते वक्त हुई वारदात..

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पति ने बताया कि उनके गांव में हर मंगलवार को बाजार लगता है। वह रात करीब आठ बजे अपनी पत्नी के साथ बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में नशे में धुत खड़े 17 लड़कों ने उन्हें पकड़ लिया और उसे बंधक बना लिया। साथ ही, उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

 

 

पीड़िता ने बताया कि वह दुष्कर्म करने वालों में शामिल राम मोहली को पहचानती है, लेकिन बाकी आरोपियों को पहचानने से उसने इनकार कर दिया। जिले में सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी और एसपी मुफ्फसिल थाना ने पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top