देश/ विदेश

ग्रह-नक्षत्र से खेल गणपति बप्पा इन राशियों के लिए लाएंगे खुशहाली..

ग्रह-नक्षत्र से खेल गणपति बप्पा इन राशियों के लिए लाएंगे खुशहाली..

 

 

देश-विदेश: आज गणेश चतुर्थी का पावन पर्व है। हर साल भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाया जाता हैं। देशभर में गणेश चतुर्थी के पर्व को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में गणेश चतुर्थी का काफी महत्व होता हैं। आज से गणेश चतुर्थी में भगवान गणेश इन तीन राशियों पर मेहरबान रहने वाले हैं।

 

मेष राशि- मेष राशि पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के लोग बुद्धिमान होते हैं। ये लोग हर काम में निपुण होते हैं। भगवान गणेश की कृपा से मेष राशि वाले लोग कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। इस राशि के जातकों को रोजाना भगवान गणेश की विधि- विधान से पूजा करनी चाहिए। इन लोगों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि पर भगवान गणेश मेहरबान रहते हैं। ये लोग दिमाग के काफी तेज होते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अधिक सफल होते हैं। इन लोगों को रोजाना भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। ये लोग पढ़ाई- लिखाई में भी काफी तेज होते हैं। इन लोगों से जीत पाना मुश्किल होता है। इस राशि के जातकों का स्वभाव काफी दयालु होता है।

 

मकर राशि- भगवान गणेश मकर राशि के जातकों पर मेहरबान रहते हैं। ये लोग मेहनती स्वभाव के होते हैं। इन लोगों पर आंख बंद कर विश्वास किया जा सकता है। इन लोगों का दिमाग काफी तेज चलता है। ये लोग पढ़ाई- लिखाई के क्षेत्र में काफी नाम कमाते हैं। रोजाना भगवान गणेश का ध्यान करना चाहिए।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top