देश/ विदेश

लॉकडाउन में प्यार मिलने पर फ्रांसीसी परिवार आये यूपी के इस शहर में होली मनाने..

लॉकडाउन में प्यार मिलने पर फ्रांसीसी परिवार आये यूपी के इस शहर में होली मनाने..

देश-विदेश : फ्रांस के टूलोज शहर निवासी पैट्रीस पैलारे और उनका परिवार होली के रंग में रंग चुका है। यूपी के महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के कोल्हुआ उर्फ सिंहोरवा से मिले प्यार-दुलार के चलते फ्रांसीसी मेहमान भारतीय संस्कृति में बस गए हैं। यही वजह है कि यह परिवार भारत का प्रमुख पर्व होली इन्हीं ग्रामीणों के बीच मनाएगा। इसके लिए वह काफी उत्साहित हैं और तैयारी शुरू कर दी है। वर्जिनी ग्रामीण महिलाओं से गुजिया बनाने का हुनर सीख रहीं हैं। परिवार के मुखिया पैट्रीस पैलारे कहते हैं कि गांव में बिताए पलों की याद वह कभी भुला नहीं पाएंगे।

 

 

 

6 माह गुजारने के बाद चले गए थे भ्रमण पर..

पिछले वर्ष एक मार्च को बाघा बार्डर पार कर फ्रांसीसी परिवार भारत भ्रमण पर निकला था। पैट्रीस पैलारे अपनी पत्नी वर्जिनी, बेटियों ओफली, लोला व बेटे टाम के साथ पाकिस्तान होते हुए वह भारत पहुंचे। यहां से नेपाल होते हुए अन्य देशों में जाना था। नेपाल जाने के लिए 21 मार्च 2020 को वह भारत की सोनौली सीमा पर पहुंचे तो सीमा सील हो चुकी थी। ऐसे में फ्रांसीसी कुनबा कोल्हुआ उर्फ सिंहोरवा पहुंचा और ठहरने के लिए शिव मंदिर परिसर को चुना।

 

 

 

भारतीय परिवेश में ढल गया था परिवार..

गांव में पहले तो भाषा संकट के चलते कुछ दिन परेशानी हुई, लेकिन धीरे-धीरे यह कुनबा भारतीय संस्कृति व ग्रामीणों के साथ उन्हीं के रंग में रमते गए। करीब 6 माह यहां गुजारने के बाद 21 सितंबर 2020 को कोल्हुआ से भारत भ्रमण पर निकले। इसके बाद वह उत्तराखंड, राजस्थान, आगरा का ताजमहल, हैदराबाद, जयपुर, दिल्ली, चेन्नई, रामेश्वरम सहित दर्जनों स्थान के भ्रमण के बाद पुन: 21 मार्च 2021 को कोल्हुआ पहुंचे। उन्होंने बताया महराजगंज के कोल्हुआ गांव की मिट्टी को भूलना बहुत ही कठिन है, उन्हें नहीं लगता की यहां के लोगों का प्यार किसी और देश में मिल पाएगा। होली मनाने के बाद पुन: फ्रांस के लिए रवाना होने की बात उन्होंने कही है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top