देश/ विदेश

शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी का मुंह जलते चूल्हे में ठूंसा..

शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी का मुंह जलते चूल्हे में ठूंसा..

 

 

देश-विदेश: फरीदाबाद के बीपीटीपी थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का मुंह जलते हुए ईंट के चूल्हे में दे दिया। महिला ने पति को शराब पीने से मना किया था। इसी बात से पति नाराज हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से बुलंदशहर निवासी कल्पना ने पुलिस से कहा कि वह खेड़ी कलां गांव में भट्ठे पर काम करती है। पांच साल पहले उसका विवाह पिंटू नाम के युवक से हुआ था। पिंटू शराब पीने का आदी है। अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता रहता है।

 

छह अगस्त को वह अपने घर पर खाना बना रही थी। उसका पति शराब पीने लगा। कल्पना ने अपने पति को शराब पीने से मना किया। इस बात पर पिंटू भड़क गया और उसने अपनी पत्नी कल्पना का मुंह पकड़कर जलते चूल्हे में ठूंस दिया। इससे महिला का चेहरा जल गया। इतने पर भी पिंटू नहीं रुका। उसने गर्म दाल कल्पना के चेहरे पर उड़ेल दी। इससे उसका चेहरा व पीठ बुरी तरह से झुलस गई।

 

आरोपी ने कहा कि अगर वह बच गई तो भी उसे जान से मार देगा। इसी दौरान महिला के ससुर विनोद व अन्य परिजन वहां आ गए। महिला के शोर मचाने पर उसका पति भाग गया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद बयान देने की हालत में होने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top