उत्तराखंड

धारचूला के गर्बाधार में हुआ लैंडस्लाइड, सड़क समेत उतर गया पूरा पहाड़..

धारचूला के गर्बाधार में हुआ लैंडस्लाइड, सड़क समेत उतर गया पूरा पहाड़..

 

 

 

 

 

पिथौरागढ़ के धारचूला में लैंडस्लाइड हो गया है। बताया जा रहा है कि धारचूला- आदि कैलाश मोटर मार्ग पर पहाड़ दरक गया है। 4 दिनों से ये रास्ता बंद था। खुलने के 30 मिनट में फिर भूस्खलन हो गया। जिससे आवाजाही बंद हो गई है। आपको बता दे कि धारचूला के गर्बाधार में पहाड़ दरक गया।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के धारचूला में लैंडस्लाइड हो गया है। बताया जा रहा है कि धारचूला- आदि कैलाश मोटर मार्ग पर पहाड़ दरक गया है। 4 दिनों से ये रास्ता बंद था। खुलने के 30 मिनट में फिर भूस्खलन हो गया। जिससे आवाजाही बंद हो गई है। आपको बता दे कि धारचूला के गर्बाधार में पहाड़ दरक गया। इस भूस्खलन के कारण गर्बाधार में आदि कैलाश यात्रा दल फंस गया। इस वजह से भारत का चीन सीमा से संपर्क भी टूट गया है।

इस दौरान लोगो ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, हाईवे पर मलबा आने से तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग भी बंद हो गया। जिससे अब एक बार फिर ग्रामीणो की परेशानी बढ़ गई है। भूस्खलन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे पूरा का पूरा पहाड़ पर सड़क पर आ गया।

इससे पहले भी धारचूला-लिपुलेख सड़क गुरुवार रात से बंद हो गई थी। बताया जा रहा है कि गर्बाधार में 30 से 40 मीटर क्षेत्र में सड़क पूरी तरह से बंद हो गई थी। यहां भारी मलबा और बोल्डर गिरे जिससे व्यास घाटी के सात गांवों के ग्रामीणों को प्रवास पर जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top