उत्तराखंड

केदारपुरी में एक बार फिर से बर्फबारी.

रुद्रप्रयाग : शनिवार को केदारनाथ धाम में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल दी है। दिन के समय अचानक मौसम खराब होने से केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई। जिस कारण केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो गये। बर्फबारी होने के बाद केदारनाथ में ठंड भी अधिक बढ़ गई है। इस साल की तीसरी और फरवरी माह की पहली बर्फबारी केदारनाथ में हुई है।

केदारनाथ में एक बार फिर से बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद केदारनाथ में चारों ओर बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। बर्फबारी से केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो गये हैं। जबकि केदारनाथ में एक बार फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। धाम में अचानक मौसम खराब हो रहा है, जिसके बाद केदारनाथ में सीधे बर्फबारी हो रही है। मंदिर के साथ ही केदारनाथ की चारों ओर की पहाडि़या सफेद दिखाई दे रही हैं। केदारनाथ धाम में इस साल की यह तीसरी बर्फबारी है। केदारनाथ में इन दिनों जोरो से पुननिर्माण कार्य चल रहे हैं।

पुलिस चौकी इंचार्ज केदारनाथ बताया कि सुबह के समय मौसम साफ था और धूप खिली हुई थी, लेकिन अचानक मौसम बदलने के बाद बर्फबारी शुरू हो गई।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top