देश/ विदेश

नए साल में कर्मचारियों की इतनी बढ़ेगी सैलरी, साथ बढ़ जायेंगे ये भत्ते..

नए साल में कर्मचारियों की इतनी बढ़ेगी सैलरी, साथ बढ़ जायेंगे ये भत्ते..

शहर के हिसाब से मिलता है HRA..

 

 

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए नया साल खुशखबरी लेकर आ रहा हैं।आपको बता दे कि मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए नए साल पर कई घोषणाएं कर सकती हैं।

 

 

देश-विदेश: केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए नया साल खुशखबरी लेकर आ रहा हैं।आपको बता दे कि मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए नए साल पर कई घोषणाएं कर सकती हैं। केंद्रीय सरकार कर्मचारीयों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के साथ हाउस रेंट अलाउंस बढ़ा सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन (7th Pay Commission) में बंपर उछाल आ जाएगा। आपको बता दे कि मोदी सरकार जनवरी महीने में इसकी घोषणा कर सकती है।

बढ़ सकता है DA..

महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा अभी यह नहीं मालूम लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो सकता है. इसके अतिरिक्त बजट 2022 में भी फिटमेंट फैक्टर पर भी फैसला हो सकता है. इस पर कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर इसे बजट के खर्च में शामिल कर लिया जाएगा. साथ ही दिसंबर 2021 के आखिर में केंद्र सरकार के कुछ विभागों में कर्मचारियों प्रमोशन भी दिया जाता है.

कर्मचारियों का बढ़ेगा HRA..

जानकारी के अनुसार जनवरी 2021 से कर्मचारियों को बढ़ा HRA मिल सकात है। एचआरए मिलते ही कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवेमेन (NFIR) ने 1 जनवरी 2021 से HRA लागू करने की मांग की है।इसके बाद ये सभी केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन पर लागू हो सकता है.

हाउस रेंट अलाउंस (HRA) की कैटेगरी X, Y और Z क्लास शहरों के हिसाब से है। यानी जो कर्मचारी X कैटेगरी में आते हैं उन्हें अब 5400 रुपए महीने से ज्‍यादा HRA मिलेगा। इसके बाद Y Class वाले को 3600 रुपए महीना और फिर Z Class वाले को 1800 रुपए महीना HRA मिलेगा।X कैटेगरी में 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर आते हैं। इन शहरों में जो केंद्रीय कर्मचारी हैं उन्‍हें 27 परसेंट HRA मिलेगा। Y कैटेगरी के शहरों में 18 परसेंट होगा और Z कैटेगरी में 9 परसेंट होगा।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top