तेंदुए के जबड़े से छीनकर बचाई पोती की जान..
मध्यप्रदेश के भोपाल का हैं मामला..
तेंदुए के हमले से घायल हुए बुजुर्ग दंपती..
देश-विदेश: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दादा-दादी अपनी दो साल की पोती को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गए। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए मासूम को जंगली जानवर के जबड़े से निकाल लिया। जो भी इस घटना के बारे में सुन रहा हैं। वो हर कोई बुजुर्ग दंपती की चर्चा कर रहा है।
आपको बता दे कि यह घटना गुरुवार (19 अगस्त) की रात कूनो नेशनल पार्क के पास एक गांव में हुई। यहां एक घर के आंगन में बुजुर्ग दंपती अपनी पोती के साथ सो रहे थे। उस दौरान तेंदुआ घर में घुस आया और उनकी दो साल की पोती को उठा लिया। बच्ची ने रोना शुरू किया तो 50 वर्षीय दादी बसंती बाई की नींद खुल गई। तेंदुए के जबड़े में अपनी पोती को देखकर उनकी सांसें अटक गईं और मुंह से चीख निकल गई।
अपनी पोती को जंगली जानवर के जबड़ों में फंसा देखकर बसंती बाई हड़बड़ा गईं। उन्होंने शोर मचाते हुए तेंदुए को जोरदार लात मारी। तेज आवाज सुनकर बच्ची के दादा 55 वर्षीय जय सिंह गुर्जर भी जाग गए। उन्होंने भी पूरी ताकत से तेंदुए पर हमला कर दिया। दादा-दादी ने बच्ची को झपट लिया और उसे तेंदुए के जबड़े से छीनने की कोशिश करने लगे।
जिसके बाद उन्होंने तेंदुए की नाक और मुंह पर लगातार हमले किए। खुद पर हमला होते देख तेंदुए ने बच्ची को तो छोड़ दिया, लेकिन बच्ची के दादा-दादी पर हमला कर दिया। इससे दोनों बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए। इस दौरान शोर व चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी जाग गए और लाठी-डंडे लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। ऐसे में तेंदुआ जंगल में भाग गया।