उत्तराखंड

उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप से हिली धरती..

उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप से हिली धरती..

बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके..

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में एक बार फिर भूकंप से धरती हिली है। बताया जा रहा है कि आज सुबह बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में एक बार फिर भूकंप से धरती हिली है। बताया जा रहा है कि आज सुबह बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आपको बता दे कि बागेश्वर में भूकंप सोमवार सुबह 04:49 बजे आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 थी। ऐसे में भूकंप के झटके काफी कम तीव्रता वाले थे। गौरतलब है कि प्रदेश में लगातार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा रहे है। इन झटकों को बड़ा खतरा बना हुआ है।

बता दे कि इससे पहले 19 फरवरी को रात 1 बजे के करीब मध्यप्रदेश के इंदौर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.0 थी। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। 19 फरवरी को ही रात 12 बजे अरुणाचल के तवांग में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

तुर्की और सीरिया में तबाही जारी..

भारत के इन शहरों में ऐसे वक्त पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जब तुर्की और सीरिया में तबाही जारी है। दोनों देशों में में अब तक 46000 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि अब तक 264,000 अपार्टमेंट नष्ट हो गए हैं और कई लोग अभी भी लापता हैं। ऐसे में मौत का यह आंकड अभी और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top