देश/ विदेश

घर में था जल संकट, दंपती ने 22 दिन में खोद दिया 20 फीट कुआं..

घर में था जल संकट, दंपती ने 22 दिन में खोद दिया 20 फीट कुआं..

देश-विदेश: बिहार के दशरथ मांझी को तो आप जानते ही होंगे? जिन्होंने 25 फीट ऊंचे पहाड़ को काटकर सड़क बना दी थी। ठीक ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र से भी सामने आया है। जहां पर एक दंपती ने 22 दिन में 20 फीट गहरा कुआं खोदकर इतिहास रच दिया हैं। यहां मामला महाराष्ट्र के वाशिम जिले का है। आपको बता दे कि जामखेड़ा गांव में आजादी के बाद से ही पानी का संकट है। रामदास पफोले ने पत्नी के साथ मिलकर कुआं खोदने का फैसला किया। रामदास का कहना हैं कि घर के सदस्यों को पानी के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब कुआं बन जाने से उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ता है। इस कुंवे से लोगों को भी बड़ी राहत मिली है।

वाशिम जिले के रामदास फोफले के अनुसार गांव में पानी की काफी किल्लत बढ़ रही थी। पानी लाने के लिए दूर तक जाना पड़ता था। लॉकडाउन लगने से बाद काम बंद हो गया था। इसी दौरान मन में विचार आया कि लॉकडाउन में समय बर्बाद क्यों करना। इससे अच्छा कुछ ऐसा काम कर कर ले। जिससे पानी की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाए। फिर पत्नी से और परिवार में इस पर चर्चा शुरू की। जिसके बाद सब लोग तैयार हो गए। फिर कुआं खोदने का मन बनाया और 22 दिन के भीतर 20 फीट कुआं खोद डाला। बता दें कि इससे पहले बीते वर्ष अप्रैल महीने में लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र के वाशिम जिले में ही एक दंपती ने अपने घर के बाहर कुआं खोदा था।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top