उत्तराखंड

जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र बिष्ट को पितृ शोक..

जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र बिष्ट को पितृ शोक..

रैंतोली में अलकनंदा नदी किनारे किया जायेगा दाह संस्कार..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत खांखरा के सदस्य नरेन्द्र बिष्ट के पिता एवं पूर्व सैनिक राम सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से बच्छणस्यूं व धनपुर पट्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त कर मृत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान केदारनाथ से की।

मंगलवार सुबह दस बजे करीब धनपुर पट्टी के च्वींत गांव में अचानक से पूर्व सैनिक राम सिंह बिष्ट की तबियत खराब होने लगी। जिसके बाद उन्हें वाहन से जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद हाॅयर सेंटर के लिए रेफर किया। श्रीनगर बेस चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

पूर्व सैनिक राम सिंह के निधन की खबर सुनते ही हर कोई स्तब्ध रह गया और शोक संवेदना व्यक्त की जा रही है। बुधवार सुबह पैतृक घाट रैंतोली में अलकनंदा नदी किनारे दाह संस्कार किया जायेगा। पूर्व सैनिक के निधन पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चैधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, उपाध्यक्ष सुमंत तिवाड़ी, पूर्व विधायक मनोज रावत, ब्लाॅक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, अगस्त्यमुनि विजया देवी, ऊखीमठ श्वेता पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य वाचस्पति सेमवाल, उक्रंाद जिलाध्यक्ष बुद्धिबल्लभ ममगांई, केन्द्रीय मीडिया प्रभारी मोहित डिमरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, नगर अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, पूर्व जिपंस आशा डिमरी, कांग्रेस नेता वीरेन्द्र बुटोला, जिला पंचायत सदस्य सुमन नेगी, भारत भूषण भट्ट, विनोद राणा, रेखा बुटोला, शीला रावत, मंजू सेमवाल, ज्योति देवी, बबीता देवी, सुनिता बत्र्वाल, लोक गायक कुलदीप कप्रवाण, विक्रम कप्रवाण, प्रकाश रावत, नरेन्द्र ममगांई, प्रवीन सेमवाल, रोहित डिमरी सहित कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top