उत्तराखंड

देहरादून डीएम ने दी चेतावनी, अधिकारियों का फोन बंद आया तो होगा मुकदमा दर्ज..

देहरादून डीएम ने दी चेतावनी, अधिकारियों का फोन बंद आया तो होगा मुकदमा दर्ज..

 

 

 

उत्तराखंड: मानसून सीजन में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञानी मानसून के आगे बढ़ने का अनुमान भी लगा रहे हैं। साथ ही इस सीजन में प्राकृतिक आपदा की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। लिहाजा, जिलाधिकारी ने आपदा के दौरान मशीनरी को अलर्ट मोड में रहने की हिदायत दी है कि कोई भी जिलास्तरीय अधिकारी अपना फोन बंद नहीं रखेगा।

 

यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम (डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट) में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार का कहना हैं कि आपदा की घटना के दौरान अधिकारियों के फोन बंद मिलने की बात सामने आ रही है। यह स्थिति ठीक नहीं है। क्योंकि आपात स्थिति में संबंधित विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारियों की जरूरत पड़ सकती है।

 

ऐसे में सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपना फोन ऑन रखेंगे। अपरिहार्य स्थिति के अलावा फोन बंद पाए जाने को आदेश की अवहेलना माना जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि रेंडम आधार पर किसी भी अधिकारी को कॉल कर उनकी सक्रियता का आकलन किया जा सकता है। वर्तमान में अत्यधिक बारिश से जगह-जगह जल भराव, भूस्खलन तथा विभिन्न स्थानो पर घटना एवं दुर्घटना घटित हो रही है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top