उत्तराखंड

बद्रीनाथ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बन सकता है यात्रा का नया रिकॉर्ड

बद्रीनाथ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बन सकता है यात्रा का नया रिकॉर्ड..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से चारों धामों में यात्रियों का से सैलाब उमड़ रहा हैं। तमाम मुश्किलों के बाद भी यात्री चारों धामों के दर्शन के लिए आ रहे हैं। बद्रीनाथ में भी यात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है। यात्रियों की भीड़ को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी महीने यात्रा का नया रिकॉर्ड बन सकता है। जबकि यात्रा नवंबर तक चलती है। ऐसे में इस बार नया कीर्तिमान बनना तय है।

 

बता दे कि बद्रीनाथ धाम की यात्रा आठ जून को शुरू हुई थी। बद्रीनाथ में सबसे अधिक यात्री 2019 में पहुंचे थे। तब यह आंकड़ा 12 लाख से कुछ अधिक था। इस साल एक महीने में ही धाम में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 6,09,695 हो चुकी है। यही क्रम बरकरार रहा तो जल्द ही सर्वाधिक यात्रियों का नया रिकार्ड बन जाएगा।

आपको बता दे कि कोरोना के दो साल बाद यात्रा शुरू होने पर प्रशासन के साथ ही बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को भी यात्रियों की अधिक संख्या का अनुमान था। लेकिन इतनी उम्मीद किसी को नहीं थी कि एक महीने में ही यात्रियों का आंकड़ा छह लाख के पार पहुंच जाएगा। यात्रियों की अधिक संख्या के चलते पुलिस, प्रशासन और बीकेटीसी को भी व्यवस्थाएं बनाने में मशक्कत करनी पड़ रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top