मनोरंजन

दीपिका पादुकोण लुइस वुइटन की पहली भारतीय एंबेसडर बनीं, पति रणवीर गर्व से झूम रहे..

दीपिका पादुकोण लुइस वुइटन की पहली भारतीय एंबेसडर बनीं, पति रणवीर गर्व से झूम रहे..

 

देश – विदेश : दीपिका पादुकोण   फिल्म इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड और पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। दीपिका लगातार हिट फिल्में दे रही हैं और अब एक्ट्रेस 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी भी बनेंगी। एक्ट्रेस लगातार सफलता की सीढ़ियों को चढ़ते हुए नया परचम लहरा रही हैं। अब दीपिका पादुकोण लुइस वुइटन की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर बनी हैं। इस बात की जानकारी फ्रेंच लग्जरी ने शेयर की है। तो वहीं ये खबर सुनकर सिनेमा जगत के सितारे एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक्टर रणवीर सिंह ने भी पत्नी दीपिका की तारीफ करते हुए मजेदार रिएक्शन दिया है।

रणवीर ने की दीपिका की तारीफ..

रणवीर हमेशा ही दीपिका के ऊपर प्राउड फील करते हैं और उनकी हर सफलता को सेलिब्रेट करते हैं। पिछले दिनों जब दीपिका के जूरी बनने की खबर आई थी, तब भी एक्टर ने उनकी तारीफ की थी। अब रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका के ऐड की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘सीरियस फ्लेक्स बेबी!’ रणवीर का कैप्शन बेबी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक्टर दीपिका को बेबी कहते हैं।

दीपिका के जूरी बनने पर भी खुश हुए थे रणवीर..

वाइफ दीपिका पादुकोण के कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी बनने की खबर पर भी रणवीर सिंह ने खुशी जाहिर की थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा था, ‘मैं ऐसा था कि वाह यार लोग चाहते हैं कि आप वह आदमी बनो जो तय करें कि कौन सी फिल्म बेहतर है। ये बड़ी बात है। मतलब मैं सोच रहा था कभी मेरा नंबर भी आयेगा क्या। मुझे कभी बैठाएंगे क्या जूरी-वूरी पर। आजतक किसी ने बुलाया नहीं है, जूरी पे। आप डिसाइड करो किसका परफॉर्मेंस बेहतर है।’

वर्कफ्रंट पर क्या चल रहा है..

दीपिका-रणवीर आखिरी बार फिल्म 83 में साथ नजर आए थे। इन दिनों रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार के प्रमोशन में लगे हुए हैं। तो वहीं दीपिका कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए मुंबई से रवाना हो चुकी हैं। एक्ट्रेस फ्रेंच रिवेरा में इंटरनेशनल मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top