उत्तराखंड

चंपावत में हाईवे किनारे मिला 83 वर्षीय वीरांगना का शव..

चंपावत में हाईवे किनारे मिला 83 वर्षीय वीरांगना का शव..

शरीर से गायब थे गहने, परिवार में मचा कोहराम..

 

 

 

 

 

 

चंपावत के टनकपुर में मंगलवार को सड़क किनारे 83 वर्षीय वीरांगना का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शहर से दो किलोमीटर बाहर सड़क के किनारे विचई गांव के पास शव मिला।

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: चंपावत के टनकपुर में मंगलवार को सड़क किनारे 83 वर्षीय वीरांगना का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शहर से दो किलोमीटर बाहर सड़क के किनारे विचई गांव के पास शव मिला। मृतका के सोने के जेवरात गायब हो गए हैं और कान में कुंडल नोचने के निशान से हत्या की अशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, जब परिजनों को खबर लगी तो वो भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एसएसबी की डॉग स्क्वॉड बुलाकर घटना स्थल की जांच कराई।

आपको बता दे कि विचाई निवासी वीरांगना भागीरथी देवी पत्नी स्व. गोपी चंद सुबह हाईवे किनारे घर से करीब 500 मीटर दूर संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी मिलीं। पड़ोस में बटाई में खेती करने वाले माली (सब्जी उत्पाक) परमानंद ने उनका शव पड़ा देखा।शव देखते ही परमानंद के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी आस पड़ोस के लोगों को दी। पता चलते ही मृतका के परिजन और गांव के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग लग गई।

बता दे कि मृतका के पुत्र का परिवार देहरादून रहता है। वह यहां घर में अकेली रहती थी। मृतका के पूर्व सैनिक पुत्र मोहन चंद का कहना है कि उसकी मां के गले, कान और नाक से लगभग चार तोले सोने के आभूषण थे, जो गायब हैं।। सीओ अविनाश का कहना हैं कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, उसी एंगंल से जांच की जा रही है। मृतका के कान में कुंडल नोंचे जाने के निशान हैं। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top