देश/ विदेश

काट डाला पत्नी को फावड़े से, फिर सो गया चारपाई पर..

पत्नी को फावड़े

काट डाला पत्नी को फावड़े से, फिर सो गया चारपाई पर..

कमरे में मां का लहूलुहान शव देख बच्चों की निकल गई चीख..

देश-विदेश : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में रात फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव गनगोली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी है,और बगल चारपाई में सो गया। अंतिम पहर तीन बजे बच्चों को जगाकर खुद दूसरे कमरे में सोने गया तो बच्चों की चीख निकल गई। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को बुला दिया। पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया।

 

परिवार के अनुसार गांव गनगोली निवासी ऊषा (42), उसका पति हरदेव सिंह, 20 वर्षीय बेटा ओमवीर, 15 वर्षीय पवन और 18 वर्षीय बेटी सुमन बुधवार रात खाना कर अपने-अपने कमरे में जाकर सो गए थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे हरदेव सिंह चारपाई से उठा और उसने फावड़ा लेकर अपनी पत्नी पर हमला बोल दिया। उसने सिर्फ गर्दन पर ही वार किया, जिससे ऊषा की चीख तक नहीं निकल सकी। उसकी चारपाई पर ही तड़पकर मौत हो गई। इसके बाद हरदेव अपनी चारपाई पर जाकर सो गया।

 

बताया जाता है कि रात करीब तीन बजे हरदेव सिंह फिर उठा। उसने तीनों बच्चों को जगाया। बोला कि उसे अच्छा नहीं लग रहा है। उसे दूसरे कमरे में सोना है। बच्चे कुछ समझ पाते उससे पहले हत्यारोपी दूसरे कमरे में जाकर सो गया। इसी दौरान छोटे बेटे पवन ने कमरे से घर के आंगन तक पहुंचा खून देखा।

 

 

बच्चे कमरे में पहुंचे तो मां का लहूलुहान शव देखकर उनकी चीख निकल पड़ी। लेकिन हिम्मत कर उसे दबा गए। उन्होंने चुपके से पड़ोसियों को बुला लिया और पुलिस को सूचना दी। सुबह चार बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पूछने पर बताया कि उसने स्वयं अपनी पत्नी पर सोते समय फावड़े से हमला बोला है। उसने किस तरह मारा था ये सब पुलिस को बता दिया है।

 

 

हरदेव के बेटे ओमवीर ने बताया कि पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उनका अलीगढ़ से इलाज चल रहा है। इसके चलते हरदेव ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

 

 

फैजगंज बेहटा के गनगोली गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही। अलीगढ़ से उसका इलाज चल रहा है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top