25 को क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन..
रुद्रप्रयाग। खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून के तत्वावधान में राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर खेल विभाग की ओर से 25 जनवरी को प्रातः आठ बजे से ओपन पुरुष एवं महिला वर्ग की क्रॉस कण्ट्री दौड़ का आयोजन किया जायेगा। जानकारी देते हुए प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी महेशी आर्य ने बताया कि क्रॉस कंट्री दौड़ ओपन वर्ग में पुरूष के लिए 5 किमी तथा ओपन महिला वर्ग के लिए 3 किमी की होगी, जो खेल मैदान अगस्त्यमुनि के गेट से प्रारम्भ होकर रामपुर गंगतल तक जायेगी और इसी रास्ते से खेल मैदान अगस्त्यमुनि में समाप्त होगी। दौड़ में प्रथम आठ स्थान प्राप्त कर्ताओं को विभाग द्वारा आकर्षक पुरस्कार दिए जायेंगे। इच्छुक प्रतिभागी 24 जनवरी सांय 5 बजे तक अपना पंजीकरण खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि में कराना सुनिश्चित करें।
![](http://uknewsnetwork.com/wp-content/uploads/2022/08/image-1.png)