उत्तराखंड

पीएम मोदी के दौर पर कांग्रेस ने उठाए सवाल..

पीएम मोदी के दौर पर कांग्रेस ने उठाए सवाल..

आज देहरादून में ‘अफसोस दिवस’ मनाएगी कांग्रेस..

 

 

 

उत्तराखंड: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना हैं कि पीएम का दौरा निराशाजनक रहा है। इसके विरोध में आज शुक्रवार को गांधी पार्क में कांग्रेसी अफसोस दिवस के रूप में धरना देंगे।

उनका कहना हैं कि उत्तराखंड का बेरोजगार आस लगाए बैठा था कि पीएम बेरोजगारी वाले राज्य के लिए रोजगार की सौगात लेकर आएंगे। अफसोस की ऐसा न हुआ। किसानों को उम्मीद थी कि बर्बरता के खिलाफ प्रधानमंत्री प्रायश्चित के रूप में दो शब्द जरूर कहेंगे और धामी सरकार को गन्ने के मूल्य बढ़ाने एवं बकाया अदायगी के निर्देश देंगे, लेकिन पीएम ने किसानों के लिए कुछ नहीं कहा। कांग्रेस नेताओं ने तीर्थ पुरोहितों, चारधाम यात्रा, कर्मचारी, मजदूर, गृहणियों से जुड़े मसलों पर भी कोई घोषणा न होने से नाराजगी जताई है।

 

 

 

लखीमपुर जाने के लिए निकले थे हरीश रावत..

इससे पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गुरुवार को समर्थकों के साथ लखीमपुर जाने के लिए निकले थे। नैनीताल हाईवे से उत्तरप्रदेश की सीमा में प्रवेश करने पर मुड़िया मुर्करमपुर टोल प्लाजा पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर उनकी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया तो वह कार्यकर्ताओं के साथ टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे बाद उन्होंने खुद धरना खत्म कर दिया और अपने काफिले के साथ ऊधमसिंह नगर लौट गए।

 

इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज बेहड़, जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक नारायण पाल, दर्शन सिंह कोहली के अलावा बरेली जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, केके दीक्षित, सलीम अख्तर, योगेश जौहरी आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top