उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने किया परेड का निरीक्षण..

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने किया परेड का निरीक्षण..

सीएम भी हुए कार्यक्रम में शामिल..

 

 

 

उत्तराखंड: राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून में पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह(सेवानिवृत्त) ने परेड की सलामी ली। इसक बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। उनके साथ डीजीपी अशोक कुमार और एडीजी पीवीके प्रसाद भी शामिल रहे। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 21वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गैरसैंण जाएंगे। वहां पर भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे।

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य निर्माण में योगदान देने वाले शहीदों को नमन किया। उनका कहना हैं कि उत्तराखंड लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। केंद्र सरकार का इसमें पूरा सहयोग रहा है। केंद्र से विकास कार्यों के लिए एक लाख करोड़ की मदद की गई है। योजना है कि प्रदेश के दूरस्त क्षेत्रों को 2025 तक लिंक मार्ग से जोड़ा जा सके। जिससे पहाड़ों में भी विकास की धारा बह सके। उत्तराखंड पहला राज्य है जहां पहाड़ में हेली सेवा की शुरुआत की गई है। हेमकुंड को रोपवे से जोड़ा जा रहा है। केदारनाथ धाम तक केबल कार से पहुंचा जा सकेगा। केंद्र सरकार के सहयोग से केदारपुरी में 225 करोड़ रुपये के कार्य पूरे हो गए हैं। अन्य धामों में विकास कार्य हो रहा है। सरकार ने आपदा में बेहतर रणनीति अपनाई।

 

सीडीएस आज राजभवन में कार्यक्रम में होंगे शामिल..

आपको बता दे कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज राजभवन में आयोजित स्वाल्पाहार कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी प्रतिभाग करेंगे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) द्वारा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। जिसे उनके द्वारा स्वीकार किया गया है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top