उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी आज पौड़ी में, करेंगे डोर-टू-डोर प्रचार..

मुख्यमंत्री धामी आज पौड़ी में, करेंगे डोर-टू-डोर प्रचार..

टिकट के दावेदार ना हों परेशान, सरकार में मिलेगी जिम्मेदारी..

 

 

 

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार यानि आज पौड़ी पहुंचेंगे। जहां सीएम बुआखाल में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके साथ मुख्यमंत्री मुख्यालय पौड़ी बाजार क्षेत्र में पौड़ी विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी के पक्ष में डोर-टू-डोर मतदाताओं से मतदान की अपील करेंगे। आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न विधानसभा सीटों पर डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं।

 

आपको बता दे कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को द्वाराहाट में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। कहा कि पार्टी ने दोबारा सत्तासीन होने के लिए योजना बनाई है। इसी के तहत टिकट वितरित किए हैं। कहा कि जिन काबिल लोगों को टिकट नहीं मिल सका उन्हें सरकार में सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने एकजुट होकर दुबारा सरकार लाने का आह्वान किया।

 

बता दे कि सीएम ने रविवार को यहां पार्टी प्रत्याशी अनिल शाही के पक्ष में रोड शो किया। इससे पहले उन्होंने यहां त्रिमूर्ति चौराहे पर तीनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सीएम ने दूनागिरि रोड स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top