उत्तराखंड

दिल्ली पहुंचे सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात.

दिल्ली पहुंचे सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात..

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर है। उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने के लिए अनुरोध किया।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर है। उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने के लिए अनुरोध किया। उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स एवं बैटरी उत्पाद में निवेश के लिए सहायता का अनुरोध किया।

साथ ही ऑटोमोटिव उद्योग में नवाचार और नई तकनीक पर शोध एवं प्रोत्साहन के लिए उत्तराखंड में इंडस्ट्री पार्टनर के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करवाने का आग्रह किया ताकि प्रदेश में दक्षता विकास, औद्योगिक विकास के साथ साथ औद्योगिक निवेश भी आये। राज्य में निवेश बढ़ने से रोज़गार सृजन के अवसर बढ़ेंगे।

वहीं बताया जा रहा है कि इन दिनों ऐसा कोई दिन नहीं गुजरा, जब राज्य ने करोड़ों की बिजली ना खरीदी हो। केंद्र से 300 मेगावाट की बिजली अलॉट होने के बाद भी खुले बाजार से महंगी बिजली खरीदी जा रही है। उधर डिमांड बढ़ने के साथ हर दिन ऊर्जा संकट और भी ज्यादा बढ़ रहा है। इन्हीं स्थितियों को देखते हुए आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर अतिरिक्त बिजली की मांग की हैं।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top