उत्तराखंड

जोशीमठ भूस्खलन के संबंध में सीएम धामी ने आज बुलाई उच्चस्तरीय बैठक..

जोशीमठ भूस्खलन के संबंध में सीएम धामी ने आज बुलाई उच्चस्तरीय बैठक..

शनिवार को लेंगे ग्राउंड जीरो का जायजा..

 

 

 

 

 

 

जोशीमठ में भूस्खलन के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। राज्य सचिवालय में होने वाली इस बैठक में जोशीमठ में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और शहर के पुनरोद्धार की कार्य योजना के बारे में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: जोशीमठ में भूस्खलन के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। राज्य सचिवालय में होने वाली इस बैठक में जोशीमठ में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और शहर के पुनरोद्धार की कार्य योजना के बारे में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को जोशीमठ में ग्राउंड जीरो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को विशेषज्ञ टीम गठित कर प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर अध्ययन करने का निर्देश दिया था। विशेषज्ञ दल जोशीमठ पहुंच गया है।

आपको बता दें कि जोशीमठ में कुछ जगहों पर पानी रिसने और इमारतों, सड़कों और खेतों में दरारें दिखाई देने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। जिला प्रशासन के आदेश पर लोगों को अस्थाई रूप से सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास किया जा रहा है।

आपको बता दे कि मुख्यमंत्री ने कुमाऊं से लौटे मुख्यमंत्री ने शाम को जोशीमठ के संबंध में अधिकारियों के रिपोर्ट ली। उन्होंने आज अब इस विषय के लिए एक बैठक निर्धारित की है। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू के अलावा आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी, चमोली डीएम, गढ़वाल आयुक्त, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग और वित्त विभाग के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

बता दे कि बैठक में जोशीमठ के आपदा प्रबंधन के रोडमैप पर चर्चा हो सकती है। फैसले लेने के बाद मुख्यमंत्री शनिवार को जोशीमठ पहुंचेंगे और वहां भेजे गए विशेषज्ञ दल, जिला प्रशासन और जोशीमठ बचाओ अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री प्रभावित इलाकों का दौरा भी करेंगे और प्रभावित परिवारों से भी मिलेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top