उत्तराखंड

मुख्यमंत्री समाधान कार्यक्रम आज..

मुख्यमंत्री समाधान कार्यक्रम आज ..

रुद्रप्रयाग:  कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए आज मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी चित्रानंद काला ने जानकारी देते हुए बताया कि न्याय पंचायत गुप्तकाशी के देवशाल गांव में प्रातः 11 बजे से आयोजित मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

 

इसके साथ ही आम जनमानस से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बताया कि कार्यक्रम में जनपद स्तरीय अधिकारीगण प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से उनसे संबंधित सूचनाओं सहित नियत तिथि व समय पर उपस्थित रहने की अपील की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top