उत्तराखंड

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह को दिल्ली एम्स किया शिफ्ट, कल दून अस्पताल में हुए थे भर्ती..

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह को दिल्ली एम्स किया शिफ्ट, कल दून अस्पताल में हुए थे भर्ती..

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को दून अस्पताल से अब दिल्ली एम्स शिफ्ट किया गया है। कल दोपहर हल्के बुखार की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री चेकअप के लिए दून अस्पताल आए थे। जहां उनकी जांच के बाद एहतियात के तौर पर उन्हें दून अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया था। अब डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एहतियातन दिल्ली एम्स शिफ्ट कर दिया गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद से वह होम आइसोलेशन में थे।

 

 

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य ठीक है। मुख्यमंत्री के फिजीशियन डाॅ. एन.एस. बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि रात में बुखार में भी कमी आई है। उनका स्वास्थ्य सामान्य है, उनके फेफङों में हल्का सा संक्रमण है। दिल्ली एम्स के चिकित्सकों से भी परामर्श किया गया है। उनकी सलाह पर जरूरी परीक्षण के लिये मुख्यमंत्री एम्स दिल्ली जा रहे हैं। एक हफ्ते पहले तक वह डॉक्टरों के दिशा निर्देश पर होम आइसोलेशन में थे लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top