85 करोड़ 94 लाख की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण..
रुद्रप्रयाग: जनपद के विकास को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विभिन्न विभागों की कुल लागत 85 करोड़ 94 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सत्ताइस करोड़ चार लाख लागत की 20 योजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें लोनिवि की एक, पेयजल निगम की पांच, ग्रामीण निर्माण निगम की तीन, उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम की छः, विकास खंड ऊखीमठ की एक व उत्तर प्रदेश निर्माण निगम की चार योजनाएं शामिल हैं। साथ ही 52 करोड़ 30 लाख लागत की योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिसमें लोनिवि की दो, ग्रामीण निर्माण विभाग की तीन, जलागम की एक, उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम की एक, आजीविका की एक व उत्तर प्रदेश निर्माण निगम की तीन योजनाएं शामिल है।