उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को लेकर एक्शन में दिखे सीएम धामी..

चारधाम यात्रा को लेकर एक्शन में दिखे सीएम धामी..

अधिकारियों को यात्रा के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं करने के निर्देश..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: चार धाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु से देश-विदेश में अतिथि देवो भव : का संदेश जाना चाहिए। उनका कहना हैं कि यात्रा को श्रद्धालुओं की लिए चारधाम यात्रा अधिक से अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये। इस बार बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है। चार धाम यात्रा की तैयारियां उसी के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

आपको बता दे कि प्रदेश सरकार तीन मई से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारों धामों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहनी चाहिए। चारधाम यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक होनी चाहिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर, सभी आवश्यक सुधार कार्य यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सुनिश्चित करने को भी कहा। साथ ही संबंधित जिलाधिकारियों को भी यात्रा मार्गों पर कार्यों की प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। मार्ग अवरूद्ध होने की स्थिति में तत्काल खोलने के लिए जरूरी मशीनों की व्यवस्था व तैनाती कर ली जाए। जेसीबी मशीनों की ट्रेकिंग के लिए उन्हें जीपीएस से जोड़ा जाए। यात्रा मार्ग से संबंधित सड़कों पर कहीं भी मलबा या कचरा न रहे। कचरा निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। सीएम धामी का कहना हैं कि चारधाम यात्रा प्रबंधन में टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाए। यातायात प्रबंधन व संचालन के लिए ड्रोन का भी प्रयोग किया जाए। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाए। जिस पर यात्रा से संबंधित हर प्रकार की जानकारी दी जाए।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top