उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया संपूर्ण तालाबंदी का फैसला, जानिए किन किन क्षेत्रों में हुई संपूर्ण तालाबंदी..

मुख्यमंत्री ने किया संपूर्ण तालाबंदी का फैसला, जानिए किन किन क्षेत्रों में हुई संपूर्ण तालाबंदी..

उत्तराखंड: कोविड संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने पूर्ण तालाबंदी की बजाय मिनी लॉकडाउन पर भरोसा जताया है। मंत्रियों से हुई बातचीत के बाद सरकार ने संपूर्ण देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोविड कर्फ्यू का फैसला लिया है। जरूरी चीजों की दुकानें भी सिर्फ दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगी और राशन की दुकानें एक दिन छोड़कर खुलेंगी। फिलहाल चार दिन तक इस कोविड कर्फ्यू को लागू करने का फैसला किया गया है।

 

प्रदेश सरकार की और से छह मई की सुबह पांच बजे तक के लिए चुनिंदा क्षेत्रों में कोविड कर्फ्यू लगाया गया था। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और मंत्रियों की बातचीत में लॉकडाउन से परहेज किया गया, लेकिन तय किया गया कि कोविड कर्फ्यू को और अधिक विस्तार दिया जाए और सख्ती से कोविड कर्फ्यू का पालन किया जाएं।

 

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि अब देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के संपूर्ण जिला क्षेत्र में कोविड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही आठों नगर निगम क्षेत्रों में भी कोविड कर्फ्यू रहेगा। अन्य जिलों में स्थिति के अनुसार फैसला किया जाएगा। ऋषिकेश में ढालवाला सहित अन्य क्षेत्रों में भी कर्फ्यू रहेगा। वहीं, वन मंत्री हरक सिंह का कहना हैं कि लॉकडाउन के नाम से ही लोगों में डर है। ऐसे में लॉकडाउन शब्द से परहेज करने का फैसला किया गया। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया हैं।

 

एक दिन छोड़कर खुलेंगी दुकानें..

अभी तक जरूरी सेवाओं और राशन, किराना, सब्जी विक्रय आदि को छूट थी। लेकिन अब किराना आदि राशन की दुकानों को भी एक दिन छोड़कर खोला जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन व्यवस्था बनाएगा। ये सब दिन में 12 बजे तक ही खुले रहेंगे। फिलहाल चार दिन के कोविड कर्फ्यू का फैसला किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top