उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार..

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार..

केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 9.54 लाख रजिस्ट्रेशन..

 

 

 

 

 

 

चारोंधामों के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार कर गया है। इसमें केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 9.54 लाख से तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि अब तक चारोंधाम में छह लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में चारधाम यात्रा सुचारु रूप से चल रही हैं। चारधाम यात्रा शुरू होते ही उत्तराखंड में मौसम भी अपना रुख बदल रहा हैं। चारोंधामों में बारिश और बर्फ़बारी के बीच भी श्रद्धालुओं की श्रद्धा इस कदर देखने को मिल रही हैं कि चारोंधामों के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार कर गया है। इसमें केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 9.54 लाख से तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि अब तक चारोंधाम में छह लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।

संयुक्त निदेशक पर्यटन याेगेंद्र गंगवार का कहना हैं कि चारधाम यात्रा के लिए 22 फरवरी से 10 मई तक 27 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। फिलहाल, खराब मौसम को देखते हुए 15 मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक है। बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं। 22 अप्रैल से 10 मई तक चारोंधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या छह लाख से अधिक हो गई है।

 

चारधाम यात्रा के लिए https://www.tripsofindia.com/ यहां बुकिंग करें।

केदारनाथ हेली सेवा के लिए http://heliyatra.irctc.co.inयहां बुकिंग करें।

केदारनाथ यात्रा के लिए https://www.travelingkedarnath.com/  यहां बुकिंग करें।

 

 

अब तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण..

धाम                     पंजीकरण

केदारनाथ              953933

बद्रीनाथ                802291

गंगोत्री                  489927

यमुनोत्री               441585

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top