उत्तराखंड

यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के लिए 20 मार्च के बाद शुरू होगा पंजीकरण..

यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के लिए 20 मार्च के बाद शुरू होगा पंजीकरण..

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: तीन दिनों में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के लिए 84,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण किया हैं। गुरुवार को करीब 20 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। 20 मार्च के बाद यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकता है। नवरात्रि के दौरान मंदिर समितियों की ओर से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी।

इसके बाद ही पर्यटन विभाग दोनों धामों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। केदारनाथ के लिए 46225 जबकि बद्रीनाथ के लिए 37841 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। पर्यटन विभाग के उप निदेशक योगेंद्र गंगवार का कहना हैं कि यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top