उत्तराखंड

पिथौरागढ़ की चांदनी बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट..

पिथौरागढ़ की चांदनी बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट..

 

 

 

 

 

पिथौरागढ़ के छोटे से गांव की चांदनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश में जहां खुशी की लहर है वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में बेटियां अपनी मेहनत और लगन से लगातार प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के सिमांत जिले पिथौरागढ़ की चांदनी कुंवर का नाम भी जुड़ गया है। पिथौरागढ़ के छोटे से गांव की चांदनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश में जहां खुशी की लहर है वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। बता दे कि पिथौरागढ़ जिले के भड़कटिया गांव निवासी चांदनी कुंवर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी है। पिथौरागढ़ के मानस एकेडमी से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की।

वह बचपन से ही मेधावी छात्रा रहीं थी और इंटर में स्कूल भी टॉप किया था। बताया जा रहा है कि वह भारतीय सैन्य अकादमी चेन्नई से प्रशिक्षण प्राप्त कर पास आउट हुई। इसके बाद वह भारतीय सेना का हिस्सा बन गई है। विगत साल सीडीएस की प्रवेश परीक्षा में भी चांदनी ने ऑल इंडिया लेवल पर पांचवीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया था। इसके बाद वह प्रशिक्षण लेने के लिए चेन्नई रवाना हो गई थी।

बता दें कि पास आउट परेड के बाद चांदनी के पिता ने बेटी के कंधों पर सितारे सजाकर उन्हें उसे सेना को समर्पित किया है। चांदनी ने आर्मी सर्विस कॉपर्स में कमीशन प्राप्त किया है। उनकी पहली पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के लेह में हुई है। उनकी सफलता पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top