उत्तराखंड

जल्द शुरू होने वाली है चैत्र नवरात्रि, जानें घटस्थापना विधि और मुहूर्त..

जल्द शुरू होने वाली है चैत्र नवरात्रि, जानें घटस्थापना विधि और मुहूर्त..

 

 

 

 

 

 

देश-विदेश: हिंदू पंचांग के अनुसार साल में चार नवरात्रि आती हैं। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि होती हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। जल्द ही चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाली है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ अवतारों की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। पूरे देश में नवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। मां दुर्गा को सुख और समृद्धि की देवी कहा जाता हैं।

नवरात्रि के दौरान उपवास रखने और पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से वो अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं। साथ ही उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। नवरात्रि के दिनों में लोग अखंड ज्योति जलाते हैं और नवरात्रि के नौ दिनों तक मां के नौ रूपों की पूजा करते हैं।नवरात्रि में कलश स्थापना का भी विधान है। तो आईये आपको बता दे कि ऐसे में इस साल नवरात्रि की शुरुआत कब से हो रही है, और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है?

चैत्र नवरात्रि 2023 तिथि और मुहूर्त..

इस साल चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 मार्च को रात 10 बजकर 52 मिनट से होगी। अगले दिन 22 मार्च 2023 को रात 8 बजकर 20 मिनट पर इस तिथि का समापन भी होगा। वहीं उदया तिथि के अनुसार नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से होगी।

घटस्थापना मुहूर्त..

बता दे कि 22 मार्च को प्रतिपदा तिथि सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक ही है। ऐसे में 8 बजे से पहले ही घट स्थापना यानी कलश स्थापना हो जानी चाहिए। 22 मार्च को कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह 06 बजकर 29 मिनट से सुबह 07 बजकर 39 मिनट तक है।
(अवधि – 01 घण्टा 10 मिनट)

घटस्थापना पूजा विधि

सबसे पहले प्रतिपदा तिथि पर सुबह जल्दी स्नान करके पूजा का संकल्प लें।फिर इसके बाद पूजा स्थल की सजावट करें और चौकी रखें जहां पर कलश में जल भरकर रखें। इसके बाद कलश को कलावा से लपेट दें। फिर कलश के ऊपर आम और अशोक के पत्ते रखें। इसके बाद नारियल को लाल कपड़े से लपटे कर कलश के ऊपर रख दें। इसके बाद धूप-दीप जलाकर मां दुर्गा का आवाहन करें और शास्त्रों में मां दुर्गा के पूजा-उपासना की बताई गई विधि से पूजा प्रारंभ करें।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top