उत्तराखंड

CBSE 12th Result का परिणाम जारी, ऋषिकेश के अभिनव उनियाल ने किया टॉप..

CBSE 12th Result का परिणाम जारी, ऋषिकेश के अभिनव उनियाल ने किया टॉप..

 

 

 

 

 

 

 

 

सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार सुबह 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। दोपहर तक 10वीं का भी रिजल्ट आ सकता है।

 

उत्तराखंड: सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार सुबह 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। दोपहर तक 10वीं का भी रिजल्ट आ सकता है। 12वीं के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर लड़कियां, लड़कों से आगे रहीं। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट http://cbseresults.nic.in और http://cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है। सीबीएसई में लड़के 91.25 प्रतिशत और लड़कियां 94.54 प्रतिशत पास हुए है तो वहीं ऋषिकेश के अभिनव उनियाल ने टॉप किया है।

आपको बता दे कि ऋषिकेश के अभिनव उनियाल डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्‍त किए हैं। उन्‍होंने 500 में 498 अंक प्राप्‍त किए हैं। उनकी कामयाबी पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

बताया जा रहा है कि इस साल 12वीं में 92.71 फीसदी छात्र-छात्रा पास हुए हैं। वहीं ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर 16 रीजन में से देहरादून 15 स्‍थान पर रहा। देहरादून का परिणाम 85.39 प्रतिशत रहा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top