उत्तराखंड

हादसों ने ली दो लोगों की जान

मसूरी। रिखोली मसूरी रोड़ पर रिखोली के पास एक वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद वाहन दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घायलों को एसडीआरएफ व थाना कैन्ट से आये पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और शेष 03 घायलों को 108 एम्बुलेन्स के माध्यम से दून अस्पताल भेजा गया। ये सभी लोग एक ही एनजीओ में काम करते थे।

मृतकः- देवेन्द्र सिंह चौहान पुत्र श्री जे0एस0 चौहान नि0 मोहित नगर थाना बसन्त विहार दे0दून, उम्र-51 वर्ष।

नाम पता घायलः-
1- रोशन राठौर ,उम्र- 29 वर्ष
2-अनुष्का रेकी पुत्री सचिन रेकी , उम्र-23
3-तनमय पिसोलक पुत्र रूधिर पिसोलकर उम्र -25 नि0 पुणे महाराष्ट्र हाल –बसन्त विहार फेस-1

दुपहिया वाहनों की आपस से ज़ोरदार भिड़ंत
देहरादून। पटेलनगर थाना अंतर्गत बाईपास रोड रामगढ़ में एक एक्टिवा और मोटर साईकिल की ज़ोरदार भिड़ंत में एक्टिवा सवार की मौक़े पर मौत हो गई। वहीं मोटर साइकल सवार शादाव पुत्र इमरान निवासी सिहंनीवाला थाना सहसपुर उम्र करीब 21 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए म तत्काल अस्पताल भिजवा दिया गया। मृतक अमित पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम जाख मैलतानी थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल उम्र करीब 24 वर्ष बी0ई0जी0 रूडकी में कार्यरत था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top