उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- देहरादून-मसूरी रोड पर खाई में गिरी कार, 5 घायल..

बिग ब्रेकिंग- देहरादून-मसूरी रोड पर खाई में गिरी कार, 5 घायल..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में हो रहे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर रोज कही न कहीं से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। जिसमे लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। कभी तेज रफ्तार तो कभी खराब सड़कें लोगों के लिए मौत का सबब बनी हुई हैं। बरसात के इस मौसम में वैसे ही पहाड़ों पर गाड़ी चलाना खतरे से खाली नहीं है। खास तौर पर बरसात के मौसम में पहाड़ों में बुरा हाल हैं। पहाड़ों में हमेशा गाड़ी संभलकर चलाएं। टूटी सड़कें भूस्खलन और बारिश कभी भी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं।

 

इस बीच देहरादून मसूरी मार्ग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून मसूरी मार्ग पर मसूरी झील के समीप चोपड़ा सार में एक कार खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सड़क हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बात की खबर की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से निकाला और अस्‍पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना बीती रात की है। बताया जा रहा हैं कि कि चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top