उत्तराखंड

खाई में गिरी प्रवासियों की कार, पिता-पुत्री की मौत, 6 घायल..

खाई में गिरी प्रवासियों की कार, पिता-पुत्री की मौत, 6 घायल..

उत्तराखंड: रामनगर-बद्रीनाथ हाईवे पर चौड़ीघट्टी क्षेत्र के पास एक कार खाई में जा गिरी। जिसमें पिता पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही छह अन्य घायल हो गए हैं। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में जान गंवा बैठी युवती की 27 अप्रैल को शादी थी। जिसकी तैयारी के लिए प्रवासी परिवार अपने पैतृक गांव जा रहा था।

 

दुर्घटना मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे हुई। विकासखंड के कपोलीछीना कस्बे से लगे धमेड़ा बाजन गांव निवासी कमल सिंह रावत (55) दिल्ली में रहते हैं। 27 अप्रैल को उनकी बेटी किरन (20) का विवाह होना था। बताया जा रहा है कि शादी गांव से ही कराने का फैसला लिया गया था। जिसके लिए कमल सिंह बीती देर रात कार UP16 AX3524 से अपने परिवार के सदस्यों को लेकर दिल्ली से अपने गांव के लिए निकले। सुबह चौड़ीघट्टी के पास हरड़ा के तीखे मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। जिससे कार असंतुलित होकर खाई में गिरी।

 

वाहन सवार तीन लोग जैसे तैसे पहाड़ी चढ़ कर सड़क तक पहुंचे। और घटना की जानकारी आस पास मौजूद लोगो को दी। जिसके बाद आस-पास क्षेत्र के युवा समाजसेवी भूपेंद्र सिंह मेहरा, चंदन सिंह मेहरा, कैलाश जमनाल, हिम्मत जायसवाल अजय रावत, भगत मेहरा आदि खाई में उतरे,और दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। जिसमे कमल सिंह व किरन दम तोड़ चुकी थी। तीन अन्य बुरी तरह घायल थे। साथ ही दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीस अहमद, तहसीलदार नेहा रानी भी दुर्घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को 108 सेवा से चिकित्सालय ले जाया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top