अल्मोड़ा में खाई में गिरी कार, चालक घायल..
उत्तराखंड: शुक्रवार को अल्मोड़ा में एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सल्ट तहसील के पोखरी गांव में बस स्टैंड के पास अल्टो कार संख्या- यूके 01बी-1702 अचानक अनियंत्रित हुई, जिससे कार करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक राजेश लखेड़ा पुत्र सगम्बर लखेड़ा उम्र 28 वष निवासी, बजरखोड़ा, स्याल्दे गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पुलिस के वाहन से अस्पताल पहुंचाया। जहा चालक की स्थिति गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सल्ट थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पंत ने बताया कि हादसे के कारण अभी मालूम नहीं चल सके है। दुर्घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।