उत्तराखंड

भूस्खलन के चलते देहरादून मसूरी मार्ग पर मलबे में दबी कार..

भूस्खलन के चलते देहरादून मसूरी मार्ग पर मलबे में दबी कार..

 

 

 

 

 

 

 

बरसात के शुरू होते ही कई जगहों से भूस्खलन की खबर सामने आने लगी हैं कही नदियां उफान पर हैं तो कही भूस्खलन से सड़के बंद पड़ी हैं। जेसीबी की मदद से सड़कों को खोलने का काम जारी है। देहरादून में भी देहरादून-मसूरी मार्ग पर एक कार पहाड़ से गिरे मलबे में दब गई। लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और मलबा हटाने के काम में जुटी है।

उत्तराखंड: बरसात के शुरू होते ही कई जगहों से भूस्खलन की खबर सामने आने लगी हैं कही नदियां उफान पर हैं तो कही भूस्खलन से सड़के बंद पड़ी हैं। जेसीबी की मदद से सड़कों को खोलने का काम जारी है। देहरादून में भी देहरादून-मसूरी मार्ग पर एक कार पहाड़ से गिरे मलबे में दब गई। लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और मलबा हटाने के काम में जुटी है। घटना भट्टा गांव के पास की है, जहां एक कार मलबे की जद में आ गई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बता दे कि मसूरी में अवैध निर्माण के कारण कई निर्माणकर्ताओं ने मलबा नाले में डाल रखा है, जिससे बारिश के दौरान मुश्किलें पैदा हो रही हैं।

बारिश के साथ बह रहा मलबा सड़कों तक पहुंचकर सड़कों को ब्लॉक कर रहा है। लोनिवि की टीम मलबा हटाकर रास्ता खुलवाने में जुटी हुई हैं। पहली बारिश में ही कई जगहों पर गदेरों का मलबा सड़क पर फैल गया है। गोपेश्वर के दशोली ब्लाक के 30 से अधिक गांवों को यातायात से जोड़ने वाली लासी-सरतोली सड़क भारी बारिश के दौरान जगह-जगह मलबा आने से बंद हो गई है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तराखंड आने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top