उत्तराखंड

फटी जींस’ पर अब कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की टिप्पणी..

फटी जींस’ पर अब कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की टिप्पणी..

पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के बयान पर मच चुका है बवाल..

 

 

उत्तराखंड: पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के ‘फटी जींस’ के बयान पर मचे बवाल के बाद अब कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने भी फटी जींस की चर्चा अपने संबोधन में की हैं । उनका कहना हैं कि फटी जींस को अमेरिका और अन्य देशों का परिधान बताया। उन्होंने फटी जींस या सामान्य जींस महंगी होने पर लोगों से भी पूछा। लोगों ने फटी जींस को महंगी बताया।

उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि तीरथ भाई (पूर्व सीएम) ने फटी जींस पर चर्चा की तो ग्लोबल इश्यू बन गया, देश में बवाल हो गया। फटी जींस अमेरिका और अन्य देशों का परिधान है। फटी जींस महंगी होती है, उन्होंने लोगों से हाथ उठवाकर इसकी पुष्टि भी कराई। फटी जींस महंगी है, लेकिन देश में भी युवाओं ने इसे फैशन का पर्याय बना लिया है।

ड्रीम्स संस्था की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिन प्रतिभाओं का सम्मान किया गया है, वह सभी संघर्ष करने के बाद यहां पहुंची हैं। उन्होंने अपना जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद संघर्ष कर यहां पहुंचे हैं। इसके अलावा उन्होंने कोरोना, आपदा, योग, पर्यावरण संरक्षण पर अपनी बात रखी। वहीं जीवन में सपने देखकर आगे बढ़ने के लिए आह्वान किया।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top