उत्तराखंड

कोरोना और यात्रा बंद रहने से व्यापारियों का व्यापार ठप..

कई व्यापारी आत्महत्या करने के लिये विवश..

सरकार नहीं दे रही है व्यापारियों की ओर कोई ध्यान..

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल रुद्रप्रयाग का जिला सम्मेलन संपंन..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग:  प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल रुद्रप्रयाग का जिला सम्मेलन जिला मुख्यालय में संपंन हुआ। इस दौरान सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याएं सुनी गई और उनका निराकरण का भरोषा भी दिया गया। सम्मेलन में प्रदेश पदाधिकारियों की ओर से भी शिरकत की गई। इस अवसर पर जिले की समस्त नगर इकाईयों एवं जिला पदाधिकारियों ने व्यापारियों की कई समस्यायें प्रदेश पदाधिकारियों के सम्मुख रखी।

 

रुद्रप्रयाग नगर व्यापार संघ के अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल की अध्यक्षता में संपंन हुये सम्मेलन में व्यापारियों ने कहा पिछले 2 वर्षों से कोरोना महामारी के कारण संपूर्ण व्यवसायिक गतिविधियां बंद है, जबकि सरकार द्वारा दुकानें खोलने की अनुमति तो दी गई, लेकिन चार धाम यात्रा के बंद रहने से व्यवसाय पूरी तरह से चैपट हो गया है।

 

ऐसे में जहां व्यापारी भारी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है वहीं बैंकों के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है, जिससे व्यापारी न केवल मानसिक तनाव झेल रहे हैं, बल्कि कई व्यापारी आत्महत्या जैसे कदम उठाने के लिए भी विवश हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में शासन-प्रशासन की सबसे अधिक मदद व्यापारियों ने की है। हर मोर्चे पर व्यापारियों ने सरकार का सहयोग किया है, लेकिन बदले में सरकार ने कभी व्यापारियों के हितों की नहीं सोची हैं जो सरासर गलत है।

 

 

प्रदेश अध्यक्ष नीवीन चन्द्र वर्मा ने कहा सभी व्यापारियों को संगठन को मजबूत बनाना होगा और व्यापारियों के खिलाफ की जा रही साजिश और षड्यंत्र का जवाब सरकारों को वोट की ताकत से देना होगा। उन्होंने कहा कि हमने कभी सरकारों से आर्थिक पैकेज की मांग नहीं की है, लेकिन चार धाम यात्रा बंद किए जाने से व्यापारियों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है।

 

उन्होंने कहा कि आने वाले भविष्य में व्यापारियों की सभी समस्याओं को लेकर गंभीरता पूर्वक लड़ाई लड़ी जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रकाश चन्द्र मिश्रा, गढ़वाल प्रभारी सुरेश बिष्ट, जिला प्रभारी ईश्वरी चन्द्र मैखुरी, रुद्रप्रयाग नगर अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, प्रदेश संगठन मंत्री शत्रुघ्न सिंह नेगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूया प्रसाद भट्ट व राय सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, जिला महामंत्री मोहन सिंह रौतेला, राजेश नेगी, प्रकाश रावत सहित अन्य मौजूद थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top