देश/ विदेश

20 फुट गहरी खाई में गिरी बस, 2 की मौत, 17 घायल..

20 फुट गहरी खाई में गिरी बस, 2 की मौत, 17 घायल..

देश-विदेश: चंडीगढ़ से ट्रैवलर बस में सवार होकर होली पर अपने घर जा रहे प्रवासी मजदूर हादसे का शिकार हो गए। यह बस गुरुवार सुबह करीब पौने छह बजे ब्रेक फेल होने के कारण शाहजहांपुर जिले के तिलहर में हाईवे किनारे बीस फुट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बस में 35 लोग सवार थे। जिसमे से 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य लोग दूसरे वाहनों से अपने घरों की ओर रवाना हो गए। हादसे के बाद घंटों बरेली से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर जाम लगा रहा।

 

लखीमपुर के एसके खान बस सर्विस की ट्रैवलर गाड़ी गुरुवार को चंडीगढ़ से कुशीनगर के लिए चली ही थी, जिसमे में 35 लोग सवार हुए थे,जो अधिकतर कुशीनगर के रहने वाले थे, एक परिवार गोरखपुर का था। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी तिलहर से करीब 70 किलोमीटर पहले रात में लहरा गई थी। गाड़ी रोककर पता चला कि उसके ब्रेक में कुछ गड़बड़ी है। जिसके बाद बस मालिक और चालक राधे ने उसकी मरम्मत भी की थी। बस चला कर भी देखी, सब कुछ ठीक रहा, तब यह लोग आगे बढ़े। गुरुवार सुबह तिलहर आने पर गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए और वह हाईवे किनारे कौशल पेट्रोल पंप के पास बीस फुट गहरी खाई में जाकर पलट गई।

 

यह हादसा सुबह 5.45 बजे के करीब हुआ। तेज धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग भागकर पहुंचे। जिसके बाद लोगो ने पुलिस को खबर की। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला जाना शुरू किया और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बस में सवार 35 में 17 लोगों को गंभीर रूप से चोट लगी थी। डॉक्टर ने सभी का जांच की, जिनमे से दो की मौत हो चुकी थी। इस हादसे में मरने वालों में गणेश चौहान निवासी श्याम पट्टी थाना तरिया कुशीनगर तथा कुशीनगर के प्रियाघाट निवासी गोविंद शािमल हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top